भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के जन्मदिन पर सुड्डू साईं ने किया विशेष कार्यक्रम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर भाजपा के भागलपुर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के जन्मदिन के अवसर पर जदयू के वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनडीए घटक दल के विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल, रोहित पांडे और ललन पासवान की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संतोष कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए जदयू के वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं एवं उपस्थित सभी एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एनडीए परिवार के नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्नेह एवं शुभकामनाएं उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने संतोष कुमार को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन लगातार सक्रियता के साथ जनहित के मुद्दों को लेकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी घटक दलों के बीच आपसी समन्वय और भाईचारा गठबंधन की ताकत है।

जदयू के वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के जन्मदिन के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए परिवार के साथियों के बीच आपसी प्रेम, सम्मान और सौहार्द को मजबूत करना इस आयोजन का उद्देश्य है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने संतोष कुमार के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जनसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय है।

कार्यक्रम में रेनू सिंह, शबाना दाऊद, अभय वर्मन, अमर सिंह कुशवाहा, बंटी यादव, शैलेन्द्र तोमर, नितेश सिंह, रोशन सिंह, योगेश पांडे, उमाशंकर, राजकिशोर गुप्ता, अंशु प्रियंका, सौरभ सुमन, विकास कुमार, रोजी रानी, विजय साह, दिलीप निराला, मनोज मंडल, श्रावणी सिन्हा, अनिरुद्ध मंडल, दीपक शर्मा, भोला मंडल, सुशांत सुमन, आशुतोष ढिल्लो, प्रणव दास, रितेश घोष, अंजना प्रकाश, प्राणिक वाजपेयी, मु. सरफराज, मु. कैफी, देवब्रत घोष, बुद्धिनाथ कुशवाहा, मौटी जोशी, कमलेश झा, अभिमन्यु राम, विकास कर्ण, राजेश टंडन, सुनील सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की