भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या पर उबाल, रांची बंद के दौरान मीडियाकर्मियों पर हमला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: भाजपा नेता और कांके जिला परिषद के पूर्व सदस्य अनिल टाइगर की हत्या के खिलाफ रांची बंद का असर पूरे शहर में दिख रहा है. बंद के समर्थन में विभिन्न संगठनों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया, जिससे कई इलाकों में तनावपूर्ण माहौल है. इसी बीच कांके रोड स्थित सीएमपीडीआई के पास प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और मीडियाकर्मियों पर हमला कर दिया.

बताया जा रहा है कि पत्रकार जब बंद और विरोध प्रदर्शन को कवर कर रहे थे, तभी कुछ प्रदर्शनकारियों ने उन्हें धक्का दिया, उनके साथ हाथापाई की और उनके कैमरों तथा अन्य सामानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की.

हल्का बल का किया गया प्रयोग

मीडियाकर्मियों पर हुए इस हमले के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया. हालांकि, घटना के बाद पत्रकारों में नाराजगी देखी जा रही है. गौरतलब है कि अनिल टाइगर की हत्या के बाद से भाजपा और अन्य संगठनों में आक्रोश है. इस घटना को लेकर भाजपा, आजसू और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा (जेएलकेएम) समेत कई संगठनों ने रांची बंद का आह्वान किया था.

कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील

फिलहाल, शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है, लेकिन इस हिंसा के बाद माहौल और गरमा गया है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित

छोटी अलीगंज में मटका फोड़ के साथ गणपति की विदाई, गुलाल और जयकारों से गूंजा मोहल्ला

पाकुड़।शहर के छोटी अलीगंज वार्ड नंबर 3 में भव्य गणेश महोत्सव के समापन के बाद बुधवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

धोवाडांगा में श्रीमद्भागवत कथा, भीष्म पितामह से कपिल देव के अवतार तक सुनाए प्रसंग

हिरणपुर। प्रखंड के धोवाडांगा में बजरंग युवा क्लब की ओर से आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पूज्य सत्यम जी महाराज ने श्रद्धालुओं को

**जिला योजना कार्यकारिणी समिति ने जनहित की प्रस्तावित योजनाओं को किया अनुमोदित**

पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिला योजना के अंतर्गत