भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में रांची बंद, कई नेता हिरासत में

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Desk : रांची के कांके में भाजपा नेता और जिप सदस्य अनिल टाइगर की दिनदहाड़े हत्या के विरोध में आज भाजपा ने रांची बंद बुलाया है. बंद को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतरे और कई इलाकों में टायर जलाकर प्रदर्शन किया.

बीजेपी के कई नेता हिरासत में

इस बीच, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रतुल शाहदेव, सामाजिक नेता भैरो सिंह, कामेश्वर सिंह सहित कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है. प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना किसी कारण उन्हें घर से हिरासत में ले लिया. उन्होंने कहा कि अनिल टाइगर की हत्या के खिलाफ यह शांतिपूर्ण बंद है

सड़क पर उतरे संजय सेठ

वहीं, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी रांची बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर उतर आए है. वह रातू रोड में धरने पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

राजधानी के विभिन्न इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चक्का जाम किया जा रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बरत रही है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की