भाजपा पर खूब गर्जे हेमंत,झारखंड का विकास सिर्फ गठबंधन सरकार ही कर सकती हैं: हेमंत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा:प्रखंड में राजमहल विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी एमटी राजा के पक्ष में शनिवार को उधवा हाईस्कूल खेल मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में एक बार फिर महागठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले सिर्फ लूटना जानते है। कहा कि भाजपा के लोग समाज को बांटने में लगे हैं। कहा कि जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली है। साथ ही उन्होंने लोगों से एमटी राजा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किया।राज्य बनने के बाद बीस साल तक झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ने सरकार चलाया। इसके बावजूद राज्य का विकास नहीं हो सका। कहा कि आदिवासियों,पिछड़ों को सिर्फ ठगने का काम किया है। हमारी सरकार के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों से विपक्ष पूरी तरह घबरा गया है। इस दौरान अपनी सरकार की उपब्धियां गिनाते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि हमने महिलाओं व बेटियों के लिए मंईयां सम्मान योजना शुरू किया। महिलाओं तथा बेटियों के खाते में हर महीने एक हजार रुपये भेज रहे है। बिजली बिल माफ किया और 200 यूनिट तक फ्री बिजली दे रहे है। कहा कि मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत दिसंबर महीने से सभी माता व बहनों के खाते में 2500 रूपया भेजा जाएगा। राजमहल विधानसभा क्षेत्र के लोगों का वर्षों का मांग राजमहल-मानिकचक गंगा पुल निर्माण कराने को लेकर कैबिनेट में स्वीकृति दे दी गई‌ है। मौके पर झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बसंती हांसदा,साबिना यास्मीन,केंद्रीय समिति सदस्य प्रोफेसर नजरूल इस्लाम,राजद के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण यादव,प्रखंड अध्यक्ष तमरूद्दीन शेख,विश्वजीत मंडल, काजू मल्लिक,संजय मंडल,टिपू सुल्तान, हारून रशीद सहित अन्य थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जनजाति सुरक्षा मंच की नई प्रखंड कमेटी गठित, सनातन सोरेन बने अध्यक्ष

पाकुड़िया। जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले रविवार, 23 अगस्त 2026 को पाकुड़िया प्रखंड के तलवा स्थित गिरी वनवासी कल्याण परिसर में विशेष बैठक आयोजित

हिरणपुर में पेसा कानून के तहत ग्राम सभा का गठन, लक्ष्मी देवी सहायक सचिव और गौरव दत्ता कोषाध्यक्ष

हिरणपुर। प्रखंड के सुंदरपुर पंचायत अंतर्गत मौजा सुंदरपुर पंचायत भवन में उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) झारखंड नियमावली 2025 के प्रावधानों के तहत पारंपरिक ग्राम

हिरणपुर में गणेश और दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, भूमि पूजन के साथ पंडाल निर्माण शुरू

हिरणपुर। आगामी गणेश पूजा और दुर्गा पूजा को लेकर हिरणपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। सार्वजनिक गणेश पूजा समिति और सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति,

शिवपुर सेवा शिविर में कांवरियों का होगा सम्मान, इलाज से लेकर फलाहार तक की व्यवस्था

गोड्डा। सावन की अंतिम सोमवारी पर कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए शिवपुर में समाजसेवी सह राष्ट्रीय विभूति मंच के अध्यक्ष राजेश झा की