न .दिल्ली : पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में स्पष्ट कहा कि भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा, “मुझे व्यक्तिगत रूप से बड़ी कीमत चुकानी पड़े, तो भी मैं तैयार हूं।” यह बयान अमेरिका द्वारा भारत के कृषि और डेयरी क्षेत्र में प्रवेश के दबाव और 50% टैरिफ लागू करने के ऐलान के एक दिन बाद आया है। भारत ने कई दौर की वार्ताओं के बावजूद इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। जवाब में अमेरिका ने 7 अगस्त से भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर 25% और 27 अगस्त से अतिरिक्त 25% शुल्क लगाने की घोषणा की है। इससे भारतीय सामान अमेरिकी बाजार में महंगे हो जाएंगे, मांग घट सकती है और अमेरिकी आयातक अन्य देशों की ओर रुख कर सकते हैं।

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर
पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन




