भारत की ऐतिहासिक जीत पर गोड्डा में जश्न, फूटे पटाखे और बांटी गई मिठाइयां

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की मलेशिया पर 5-1 की जीत और क्रिकेट में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 19 रन की खिताबी जीत के बाद गोड्डा के खेलप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भारत की इस शानदार सफलता के बाद शहर में जश्न का माहौल बन गया। हॉकी गोड्डा और जिला कुश्ती संघ के संयुक्त बैनर तले पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी शनिवार शाम कारगिल चौक पहुंचे।

कारगिल चौक पर भारत की जीत की खुशी में जमकर आतिशबाजी की गई और लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान हॉकी झारखंड के संयुक्त सचिव सह गोड्डा जिला सचिव सुरजीत झा, वरीय उपाध्यक्ष अमित राय, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, कुश्ती संघ अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, हॉकी गोड्डा के संयुक्त सचिव अमरेंद्र सिंह, शक्ति कुमार, प्रियव्रत परमेश और प्रसिद्ध दिव्यांग क्रिकेटर राजेंद्र प्रसाद समेत कई खेलप्रेमी मौजूद रहे।

जश्न में पुस्तक सदन के दीपक झा, पार्वती मेडिकल्स के शशांक शेखर झा, मिट्ठू, अमित कुमार भारती, अमित जायसवाल, मनोज मिर्धा, आशीष सोनी और रवि शंकर भारती सहित बाजार के बड़ी संख्या में खेलप्रेमियों ने हिस्सा लिया। सभी ने भारत की जीत को खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

इस मौके पर हॉकी गोड्डा के पदाधिकारियों ने भारत की सफलता का श्रेय केंद्र सरकार की खेल नीतियों के साथ खेल संघों और खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता को दिया। उन्होंने हॉकी के सुनहरे दौर की वापसी में हॉकी इंडिया के वर्तमान अध्यक्ष भोलानाथ सिंह की कुशल और अनुभवी प्रशासनिक भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। भारत की जीत के साथ गोड्डा में हुए इस जश्न ने खेलप्रेमियों के उत्साह को और बढ़ा दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर