रांची। भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लंदन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। ये कार्यक्रम भारत के संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक विरासत तथा समृद्ध सभ्यतागत परंपरा को प्रतिबिंबित करते हैं।
मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री लंदन स्थित पार्लियामेंट स्क्वायर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस अवसर पर वे सत्य, अहिंसा और नैतिक नेतृत्व के गांधीजी के शाश्वत संदेश को स्मरण करेंगे, जो आज भी विश्वभर में स्वतंत्रता और न्याय के आंदोलनों को प्रेरणा देता है।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर हाउस एवं संग्रहालय का भ्रमण करेंगे और भारतीय संविधान के शिल्पकार तथा सामाजिक न्याय, समानता एवं संवैधानिक लोकतंत्र के वैश्विक प्रतीक डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री विश्व के अग्रणी सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक संस्थानों में से एक ब्रिटिश म्यूज़ियम का भी दौरा करेंगे। यह यात्रा भारत के वैश्विक शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं विरासत संस्थानों के साथ दीर्घकालिक जुड़ाव को दर्शाती है।

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे
पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और



