साहिबगंज। भाजपा युवा नेता सत्य प्रकाश सिन्हा ने मंईयां योजना का लाभ लिए बिना उनके मोबाइल पर आए मैसेज की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस योजना के लाभ के लिए उन्होंने कोई प्रक्रिया नहीं की और ना ही उनके बैंक खाते में राशि आयी। फिर भी उनके मोबाइल पर संबंधित मैसेज आ गया। उन्होंने इसे प्रशासनिक लापरवाही, वाहवाही लूटने, संख्या बढाने या राशि के गबन का खेल करने का मामला करार दिया है। उन्होंने संबंधित विभाग व मुख्यमंत्री से इसकी गंभीरता से जांच कराने की मांग की है।

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे
पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और



