मठ्ठिया डेरा में जमीनी विवाद सुलझाने गए ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: शुक्रवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मठ्ठिया डेरा में जमीनी विवाद सुलझाने को लेकर पुलिस व ग्रामीण में विवाद हो गया। सूचना पाकर मुफ़स्सिल थाना प्रभारी मदन कुमार घटना पर पहुंचते ही एक्शन में आए। उन्होंने फौरन मामले कि जांच पड़ताल शुरू किया। साथ ही दोनों पक्षों को थाना मे आकर अपनी बात रखने को बोला। इसी बात पर कई ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने एक पक्ष से रुपए लेकर मारपीट कर घायल करने का काम किया है। इसके बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला और मुख्य सड़क को ग्रामीणों ने जाम कर दिया। इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शोभापुर डेरा के निवासी पप्पू यादव ने मटिया में स्थित मंदिर में दो कट्ठा उनके पूर्वजों ने दान में दिया था और मंदिर के जय दुबे ने जमीन की जगह एक बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया जिससे रैयत आक्रोशित होकर मांग किया। परंतु परिजनों को प्रायतों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने रुपए लेकर दूसरे पक्ष का सहयोग करने का कार्य कर रही है। इस मामले में एसडीपीओ किशोर तिर्की ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस घटनास्थल पर जांच पड़ताल को पहुंची थी तभी दूसरा पक्ष उग्र हो गया और पुलिस के साथ उक्त व्यवहार किया। थाना प्रभारी को कुछ देर के लिए बंधक बना लिया गया। वहीं पुलिस को भीड़ ओर नियंत्रण के लिए हवा में तीन राउंड फायरिंग करनी पड़ी। मामले की छानबीन की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार

एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 22 साल की सश्रम कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

गोड्डा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए नानू कर्मकार (निवासी सालबनी, तीनपहाड़, साहेबगंज) को 22 वर्ष

पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में जुड़वाएं : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को