मदरसा में बच्चों के बीच क्विज़ व डिबेट प्रतियोगिता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा:पतौड़ा पंचायत के दरगाहडंगा में स्थित पीर बाबा बहाउद्दीन कादरी मदरसा में बच्चों के बीच रविवार को दो दिवसीय इस्लामिक क्विज़ व डिबेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में पूछे गए सवालों ज़वाब देकर बच्चों ने अपनी क्षमता का परिचय दिया। प्रतियोगिता में तकरीर के लिए रूह आलम जिला मालदा को प्रथम स्थान,जीशान आलम वेस्ट बंगाल के कोलकाता को द्वितीय स्थान व हबीबुर को तीसरा स्थान मिला।अच्छे नात पढ़ने के लिए अली हैदर प्रथम स्थान,तहसीन दूसरा व दिलशाद को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। जबकि मधुर स्वर में अज़ान पढ़ने वालों में फारूख प्रथम,शमसीर द्वितीय व अली हैदर को तीसरा स्थान हासिल हुआ। वहीं प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले अन्य बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में क्विज़मास्टर के रूप में हाफ़िज़ क़माल पीपरपुर, मुफ्ती मुमताज़ हुसैन एवं मौलाना अब्दुल खालिक बागपिंजरा व फारुख शम्सी सहित इलाके के कई बड़े-बड़े नामचीन उलमा मौजूद थे। मौके पर मौजूद मौलाना अब्दुल खालिक ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चे अपनी शैक्षिक क्षमता का आंकलन कर लेते हैं और वह कड़ी मेहनत में जुट जाता है। इस दौरान मदरसा के बच्चों ने उलमाओं के द्वारा कुरान-हदीस व सामान्य ज्ञान से पुछे गए सवालों का जवाब बाखूबी दिया। इस दौरान आयोजक हाफ़िज़ तजामुल अंसारी,नुरूल हक, साबीर आलम, इब्राहीम शेख़ व सौकत शेख़ सहित अन्य मौजूद थे

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार

एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 22 साल की सश्रम कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

गोड्डा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए नानू कर्मकार (निवासी सालबनी, तीनपहाड़, साहेबगंज) को 22 वर्ष

पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में जुड़वाएं : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को