मध्यस्थता से सुलझे दो पारिवारिक विवाद, दंपतियों ने फिर साथ रहने का लिया संकल्प

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ :  कुटुंब न्यायालय में लंबित दो पारिवारिक मामलों का समाधान आपसी सहमति और मध्यस्थता के माध्यम से कर लिया गया।

प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के प्रयास से मूल भरण-पोषण वाद संख्या 70/2026 तथा मूल दांपत्य वाद संख्या 76/2026 में चल रहे विवादों का सौहार्दपूर्ण निपटारा हुआ। मध्यस्थता की प्रक्रिया के दौरान दोनों दंपतियों ने पुराने मतभेदों को भुलाकर पुनः साथ रहने का संकल्प लिया और नए सिरे से पारिवारिक जीवन की शुरुआत करने का निर्णय लिया।

मध्यस्थता के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी संवाद और समझदारी का परिचय देते हुए अपने मतभेद समाप्त किए। इसके बाद न्यायालय में दोनों मामलों का समाधान सहमति के आधार पर कराया गया।

इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक ने दंपतियों को आपसी समझ, सहयोग और निरंतर संवाद के साथ सुखद एवं खुशहाल पारिवारिक जीवन व्यतीत करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि परिवार में उत्पन्न होने वाले छोटे-छोटे विवादों को बातचीत और समझदारी से सुलझाया जाए, जिससे रिश्तों में मधुरता और विश्वास बना रहे।

मामलों के समाधान के बाद दंपतियों को प्रसन्नतापूर्वक न्यायालय से विदा किया गया। इस दौरान न्यायालय कर्मी, अधिवक्ता, परिजन एवं पैरा विधिक स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक