मनरेगा योजनाओं की समीक्षा कर डीडीसी ने सभी पैरामीटर पर सुधार कर आगे रहने का दिया निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : डीआरडीए सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया की अध्यक्षता में मनरेगा योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड के बीपीओ, एई, जेई को बेहतर कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य के अनुरूप योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में ज्यादा से ज्यादा मानव दिवस सृजित करते हुए ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा सौ दिन का रोजगार पूर्ण किए 18 से 45 वर्ष उम्र के मजदूरों को स्किल ट्रेनिंग जैसे – मोबाइल रिपेयरिंग, साबुन सर्फ निर्माण, कृषि एवं पशुपालन से संबंधित आवासीय प्रशिक्षण के लिए आरसेट्टी प्रशिक्षण केन्द्र, सोनाजोड़ी भेजने का निर्देश दिया। मनरेगा के अन्य बिंदुओं यथा – रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन, सिंचाई कूप निर्माण में प्रगति, बिरसा हरित ग्राम योजना का स्थलीय जांच प्रतिवेदन, एबीपीएस में शत् प्रतिशत, जाॅब कार्ड वेरिफिकेशन कार्य को गति के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं सुनियोजित तरीके से कराएं ताकि सभी योग्य लोगों को इसका लाभ मिल सके। उप विकास आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि संवेदनशील होकर लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु प्रयास किये जाने चाहिए। साथ ही निरन्तर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए एरिया ऑफिसर एप में योजनाओं का कैप्चर कर जिला को राज्य में अव्वल बनाना है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

समय पर बारिश से समेली और कुरसेला में धान रोपाई तेज, किसानों को बेहतर फसल की उम्मीद

कुरसेला (कटिहार): समय पर हुई मानसूनी बारिश ने कटिहार जिले के कुरसेला और समेली प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में खेती-किसानी को नई गति

कटिहार का रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ: 525 वर्षों से आध्यात्मिक आस्था और सांप्रदायिक सौहार्द का केंद्र

कटिहार: जिले के बारसोई प्रखंड स्थित रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ करीब 525 वर्षों से सूफी परंपरा, आध्यात्मिक साधना और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रमुख केंद्र

कटिहार में मां जानकी धाम मुख्यालय के लिए 1.80 एकड़ भूमि लीज पर, गुरु पूर्णिमा पर हुई घोषणा

कटिहार: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा नेता एवं मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने कटिहार में प्रस्तावित मां

कटिहार: प्राथमिक विद्यालय देवगांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर, सभी छात्र स्कूल ड्रेस में पहुंच रहे विद्यालय

कटिहार: जिले के कदवा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय देवगांव शिक्षा, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के क्षेत्र में एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभर रहा है। विद्यालय