मनिहारी गंगा घाट रिवर फ्रंट परियोजना में तेजी लाने का निर्देश, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: बिहार राज्य गंगा समिति की सातवीं बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान जिले में ‘नमामि गंगे’ कार्यक्रम के तहत संचालित विभिन्न परियोजनाओं और जिला गंगा समिति की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में मनिहारी गंगा घाट रिवर फ्रंट विकास परियोजना को प्राथमिकता देते हुए इसके निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो।

इसके अलावा कटिहार नगर क्षेत्र में प्रस्तावित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) और इंटरसेप्शन एंड डाइवर्जन परियोजनाओं के निर्माण में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर करने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों को गति देने पर बल दिया।

बैठक के अंत में मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। इससे गंगा संरक्षण और शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं को समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में विकसित भारत रोजगार मिशन का प्रशिक्षण, ग्रामीणों तक रोजगार और आजीविका पहुंचाने पर जोर

पाकुड़िया: विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम-जी) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसरों

बन्नोग्राम में लगा 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को बिजली संकट से मिली राहत

क्षमता का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों में

कनौजिया तांती व जोलहा समाज को सरकारी गजट में शामिल करने की मांग, मंत्री से मिला आश्वासन

मेहरमा: कनौजिया तांती व जोलहा समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ब्रजकिशोर प्रसाद ने राज्य सरकार से कनौजिया तांती एवं जोलहा समाज को सरकारी गजट में

मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर सम्मानित, बेहतर कानून व्यवस्था के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

गोड्डा: मेहरमा थाना क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और विभिन्न मामलों का त्वरित उद्भेदन करने के साथ आम लोगों की समस्याओं