पाकुड़ में माकपा जिला कमेटी ने महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने सरकार पर जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद उपायुक्त को 13 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया, जिसमें बिजली, रोजगार, किसानों की समस्याओं, शिक्षकों की नियुक्ति, स्वास्थ्य सुविधाओं और मईया सम्मान योजना के नियमित भुगतान सहित कई मांगें शामिल हैं।





