गोड्डा: बलबड्डा पुलिस ने बैंक, एटीएम, ज्वेलरी शॉप और पेट्रोल पंपों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर बलबड्डा थाना क्षेत्र में बुधवार को विशेष सुरक्षा निरीक्षण अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र के विभिन्न बैंक, एटीएम, ज्वेलरी शॉप, पेट्रोल पंप और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा उपकरणों और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। थाना प्रभारी ने बैंक प्रबंधकों, ज्वेलरी शॉप संचालकों, पेट्रोल पंप संचालकों और अन्य प्रतिष्ठान मालिकों से सुरक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने सभी संचालकों से सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने, सीसीटीवी कैमरों को हमेशा चालू एवं कार्यशील रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से इस तरह के सुरक्षा निरीक्षण अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि लोगों में सुरक्षा का विश्वास बना रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार में दिव्यांगजनों के सामूहिक विवाह हेतु 3 अगस्त को पंजीयन एवं परिचय समारोह, बैठक में बनी रणनीति

कटिहार: कोशी क्षेत्रीय विकलांग, विधवा एवं वृद्ध कल्याण समिति, कटिहार की एक महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न विषयों

गोड्डा: अदाणी फाउंडेशन के दो दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का समापन, 18 उत्थान सहायकों को मिला प्रशिक्षण

गोड्डा: अदाणी फाउंडेशन के उत्थान कार्यक्रम के तहत 21 और 22 जुलाई 2026 को अदाणी साइट ऑफिस, गोड्डा में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (एफएलएन) पर

गोड्डा: बलबड्डा पुलिस ने बैंक, एटीएम, ज्वेलरी शॉप और पेट्रोल पंपों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

गोड्डा: पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर बलबड्डा थाना क्षेत्र में बुधवार को विशेष सुरक्षा निरीक्षण अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह

जमशेदपुर में 25 जुलाई को होगा सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 का आयोजन

घाटशिला/जमशेदपुर: सोना देवी यूनिवर्सिटी, स्काईवे करियर हब के सहयोग से 25 जुलाई 2026 को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित द एल्कोर होटल में ‘सोना देवी यूनिवर्सिटी