महागठबंधन ने जारी किया ‘तेजस्वी प्रण पत्र’, हर घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने का वादा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन ने मंगलवार को अपना संकल्प पत्र ‘तेजस्वी प्रण पत्र’ जारी कर दिया। पटना के होटल मौर्या में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राजद, कांग्रेस, भाकपा-माले और वीआईपी सहित सभी घटक दलों के नेताओं ने संयुक्त रूप से इसे जारी किया। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने इस अवसर पर बिहार के विकास का रोडमैप प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह संकल्प पत्र राज्य के बेहतर भविष्य और समावेशी विकास की दिशा में ठोस कदम है। इसमें 25 प्रमुख घोषणाएं की गई हैं, जिनमें हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है। सबसे बड़ी घोषणा के रूप में तेजस्वी यादव ने कहा कि हर घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया है, जिसे 20 महीनों के भीतर पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसका पूरा रोडमैप तैयार है और जल्द ही इसे सार्वजनिक किया जाएगा। तेजस्वी ने बताया कि सरकार बनने पर जीविका दीदी को नियमित कर 30 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा, साथ ही माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के कर्ज जाल में फंसे लोगों को मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा, “हम टूटी-फूटी बातें नहीं करते, जो कहते हैं, उसे निभाते हैं। हमारा लक्ष्य बिहार को नंबर वन राज्य बनाना है।” संकल्प पत्र में ‘माई-बहिन योजना’, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, और युवाओं को सुरक्षित रोजगार माहौल जैसी घोषणाएं शामिल हैं। तेजस्वी यादव ने भाजपा-जदयू गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब सिर्फ एक पुतले की तरह रह गए हैं, जबकि वास्तविक सत्ता भाजपा चला रही है। उन्होंने कहा कि इस बार महागठबंधन के वोट वाले बूथों पर किसी तरह की धांधली नहीं होने दी जाएगी। विकासशील इंसान पार्टी के नेता मुकेश सहनी ने कहा कि “आज हमने जो भी संकल्प लिए हैं, उन्हें पूरा करने की प्रतिबद्धता है।” वहीं, भाकपा-माले के दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि यह संकल्प पत्र बिहार के युवाओं, किसानों और कर्मचारियों की आकांक्षाओं को समेटे हुए है। महागठबंधन के नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यह चुनाव बदलाव और नए बिहार के निर्माण का चुनाव है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए