महागामा में आज होगा आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल, राहत-बचाव तैयारियों की होगी जांच

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महागामा अनुमंडल प्रशासन द्वारा बुधवार 15 जुलाई को ऊर्जानगर बी-टाइप पार्क में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आपातकालीन स्थिति में राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों को परखना तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है।

मॉक ड्रिल में बिजली विभाग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महागामा, प्रखंड प्रशासन, अंचल प्रशासन, ईसीएल समेत कई विभागों की टीमें शामिल होंगी। अभ्यास के दौरान काल्पनिक आपदा की स्थिति बनाकर घायलों का रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार, एंबुलेंस सेवा और बिजली व्यवस्था बहाल करने जैसी प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

एसडीओ आलोक वरण केसरी ने बताया कि इस तरह के अभ्यास से प्रशासन की तैयारियां मजबूत होती हैं और आपदा के समय राहत कार्य तेजी से संचालित किए जा सकते हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि मॉक ड्रिल के दौरान किसी तरह की अफवाह या घबराहट से बचें, क्योंकि यह केवल एक पूर्व निर्धारित अभ्यास है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित