महागामा में सोना चमकाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पिघला सोना और बाइक बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

 

 

 

महागामा: गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में सोना-चांदी चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से ठगी का पिघला हुआ सोना, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 18 हजार रुपये नकद और सोना साफ करने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया है। वहीं, गिरोह के दूसरे सदस्य की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई को 76 वर्षीय कांता देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दो युवक उनके घर पहुंचे और सोना-चांदी साफ करने के बहाने कान की बालियां और गले का लॉकेट लेकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भागलपुर के कहलगांव निवासी राजेश कुमार साह को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पिघला हुआ सोना, सोना-चांदी साफ करने वाला लिक्विड, ब्रश, पीतांबरी शाइनिंग पाउडर, सोने जैसे दो टुकड़े, घटना में प्रयुक्त बाइक और नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन