पाकुड़ : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का 100 साल पूरा होने पर गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ पाकुड़ गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा पर पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी कजिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया, 26/12/1924 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। मौके पर उपस्थित प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, जिला महासचिव और ए गांगुली, जिला उपाध्यक्ष मनोज दुकनिया,जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, जिला उपाध्यक्ष पप्पू गंगवानी, युवा जिला उपाध्यक्ष बिलाल शेख, रामविलास महतो, शाहनवाज बीबी, मैनुल हक, श्रीमती मेनका सिंह राय, आबिद अंसारी, मिथुन मरांडी, लड्डू शेख, सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे
पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और



