महानगर जदयू कार्यालय पहुंचे प्रहलाद सरकार, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर के नया बाजार स्थित महानगर जदयू कार्यालय में बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रहलाद सरकार के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। महानगर जदयू के जिलाध्यक्ष संजय साह के नेतृत्व में अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बिहार राज्य खाद्य आयोग के सदस्य महादेव मंडल का भी सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान लोकसभा में आयोजित छात्र संसद में भागलपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्र जदयू टी.एन.बी. कॉलेज इकाई के उपाध्यक्ष नौशाद करीम को भी सम्मानित किया गया। प्रहलाद सरकार ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों तक खाद्यान्न की पारदर्शी और समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं संजय साह ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा युवाओं को नेतृत्व में अवसर देने की बात कही। वरिष्ठ नेता राकेश कुमार ओझा ने इसे संगठन की एकजुटता और युवा शक्ति के सम्मान का प्रतीक बताते हुए कहा कि जदयू सामाजिक समरसता और विकास की राजनीति के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा

गोड्डा। उपायुक्त सह समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक

हनवारा में कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से लोग परेशान; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

हनवारा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा स्थित विवाह भवन के समीप इन दिनों सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़ा जमा रहने

हनवारा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

हनवारा। आगामी दुर्गा पूजा एवं मेला को लेकर बुधवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महागामा

कुरसेला में वोट चोरी और SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन ने फूंका PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला

कुरसेला (कटिहार)। वोट चोरी, SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को कुरसेला में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने