महापौर वसुंधरा लाल के आश्वासन के बाद पार्षदों ने तोड़ा आमरण अनशन, 30 से अधिक पार्षदों का मिला समर्थन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर। नगर निगम में विकास योजनाओं को लेकर आमरण अनशन कर रहे पार्षदों ने महापौर वसुंधरा लाल के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त कर दिया। आमरण अनशन के दूसरे दिन दोपहर करीब 1:30 बजे नगर आयुक्त ने वार्ड संख्या 25 के पार्षद गोविंद बनर्जी को फोन कर बातचीत के लिए बुलाया। अनशन पर बैठे होने के कारण उनके अनुरोध पर पार्षद संघ के अध्यक्ष एवं वार्ड संख्या 14 के पार्षद अनिल कुमार पासवान समेत कई पार्षदों और पार्षद प्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त से मुलाकात की।

नगर आयुक्त से बातचीत के दौरान पार्षदों को महापौर से मिलकर आपसी सहमति से समस्या का समाधान निकालने की बात कही गई। इसके बाद शाम करीब 4 बजे महापौर वसुंधरा लाल और उपमहापौर नगर निगम पहुंचे। प्रेस कांफ्रेंस के बाद महापौर की पहल पर शाम करीब 6 बजे उनके प्रतिनिधि ने अनशन कर रहे पार्षद गोविंद बनर्जी, सोनी देवी और समर्थन कर रहे अन्य पार्षदों को कार्यालय बुलाया। इस दौरान उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई और समाधान का आश्वासन दिया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन वार्डों में कम राशि की विकास योजनाएं दी गई हैं, उन योजनाओं की सूची उपलब्ध कराई जाएगी। सूची मिलने के बाद संबंधित विकास योजनाओं की तत्काल निविदा निकालने का आश्वासन दिया गया। इस आश्वासन पर अनशन कर रहे पार्षदों ने सहमति जताई। इसके बाद शाम करीब 7:10 बजे महापौर और उपमहापौर ने पार्षदों को जूस पिलाकर सामूहिक रूप से आमरण अनशन समाप्त कराया।

बताया गया कि पूरे कार्यक्रम को 30 से अधिक पार्षदों का समर्थन प्राप्त था। अनशन समाप्त कराने की प्रक्रिया में वार्ड संख्या 13 के पार्षद रंजीत मंडल, वार्ड संख्या 16 की पार्षद प्रतिनिधि अमृता राज और राजकुमार यादव, वार्ड संख्या 14 के पार्षद एवं पार्षद संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, सशक्त स्थायी समिति सदस्य अभिषेक आनंद, संजय कुमार सिन्हा, निकेश कुमार, अश्वनी कुमार जोशी, प्रीति शेखर, वार्ड संख्या 23 की पार्षद रश्मि रंजन, वार्ड संख्या 18 की पार्षद कुमकुम द्विवेदी, वार्ड संख्या 17 के पार्षद अशोक पटेल, वार्ड संख्या 11 के पार्षद प्रतिनिधि अमरकांत मंडल और वार्ड संख्या 12 के पार्षद प्रतिनिधि सीमू खान समेत अन्य पार्षदों का समर्थन रहा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में झामुमो की आपात बैठक, 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की बनाई रणनीति

पाकुड़िया। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए

पाकुड़ में दीपोत्सव के साथ मनाया गया तेली दिवस, एकजुटता का संदेश

पाकुड़। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन रोड स्थित अनिल साहा के आवास पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में तेली दिवस समारोहपूर्वक मनाया

पाकुड़ में जन समाधान दिवस, डीसी मेघा भारद्वाज ने सुनीं आमजन की समस्याएं

पाकुड़। समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और जनहित से

पाकुड़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को डीसी ने दी साइकिलिंग किट, नियमित अभ्यास और मेहनत का दिया संदेश

पाकुड़। जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से पहल