महिला हॉकी में भारत की स्वर्णिम जीत पर गोड्डा में मनी दिवाली, कारगिल चौक पर फोड़े पटाखे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की स्वर्णिम जीत पर गोड्डा में खेलप्रेमियों के बीच उत्साह का माहौल रहा। शुक्रवार देर शाम गोड्डा के कारगिल चौक पर हॉकी गोड्डा के पदाधिकारियों, सदस्यों और अन्य खेलप्रेमियों ने एक साथ मिलकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान जमकर पटाखे फोड़े गए और लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।

हॉकी झारखंड के संयुक्त सचिव सह हॉकी गोड्डा के जिला सचिव सुरजीत झा की अगुवाई में आयोजित जश्न में संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार पप्पु, वरीय उपाध्यक्ष अमित राय, उपाध्यक्ष अखिल कुमार झा, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव अमरेंद्र सिंह, शक्ति कुमार और प्रियव्रत परमेश सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला कुश्ती संघ के संरक्षक संजीव झा, अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, सदस्य नीतिश आनंद, मोहित वर्मा और मो. नकीबुल्लाह के अलावा क्रिकेटर राघव मिश्रा, कुंदन सिंह, राजेंद्र प्रसाद समेत कई खेलप्रेमियों ने भी जश्न में हिस्सा लिया।

इस मौके पर हॉकी गोड्डा के पदाधिकारियों ने भारतीय महिला हॉकी टीम को शानदार जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय टीम के जुझारूपन, प्रतिबद्धता और जीत की भूख को दिया। साथ ही झारखंड की बेटी सलीमा टेटे की कप्तानी और हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह के नेतृत्व की भी सराहना की। खेलप्रेमियों ने उम्मीद जताई कि भारतीय महिला हॉकी टीम की यह सफलता देश में इस खेल को और बढ़ावा देगी तथा युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन