महेशपुर: दो महीने से खराब पड़े चापाकल हुए चालू, विभाग की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों को मिली राहत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महेशपुर: महेशपुर प्रखंड के खानपुर पंचायत स्थित धनुषपूजा (मुरगाडांगा) मोड़ पर लंबे समय से खराब पड़े दो चापाकलों की मरम्मत कर उन्हें फिर से चालू कर दिया गया है। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों को पेयजल संकट से बड़ी राहत मिली है।

जानकारी के अनुसार, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता मो. मुजाहिद शेख ने क्षेत्र में पेयजल संकट को गंभीरता से लेते हुए इसकी सूचना संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी। शिकायत मिलते ही पेयजल विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों चापाकलों की मरम्मत करवा दी।

बताया गया कि भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के समीप स्थित एक चापाकल और धनुषपूजा हटिया के पास स्थित दूसरा चापाकल करीब दो महीनों से खराब पड़ा था। इसके कारण आसपास के लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

मो. मुजाहिद शेख ने इस समस्या की जानकारी महेशपुर पेयजल विभाग के कनीय अभियंता सुबेन्दु मिश्रा और पाकुड़ पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता अनंत प्रताप सिंह को दी। सूचना मिलते ही विभाग ने मिस्त्री भेजकर दोनों चापाकलों की मरम्मत कराई और उन्हें पुनः चालू कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों चापाकल लंबे समय से खराब थे। उन्होंने पंचायत के मुखिया से भी कई बार मरम्मत कराने की मांग की थी, लेकिन समाधान नहीं हो पाया। विभाग की कार्रवाई के बाद अब दोनों चापाकलों से नियमित पानी मिलने लगा है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

ग्रामीणों ने पेयजल विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा का समय पर उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा, ताकि लोगों को पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में गणेश पूजा के 25 वर्ष पूरे, सेवन स्टार क्लब ने सजाई भव्य सांस्कृतिक संध्या

महेशपुर, गणेश पूजा, सेवन स्टार क्लब, गणेश पूजा समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय कलाकार, आरुषि सिंह, उसहोशी दास, सोनाक्षी कुमारी, पूजा समिति, महेशपुर न्यूजसेवन

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की सौर ऊर्जा क्षमता 42.1 MWp पहुंची, बिजली खर्च में 8.6 करोड़ की बचत

प्रवीण कुमार, कटिहार। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR) ने ग्रीन एनर्जी और सतत रेल संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

कदवा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शांतिपूर्ण संपन्न

कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में

कटिहार में 61.90 लाख से अधिक लोगों ने सामुदायिक रसोई में किया भोजन, 217 रसोई सक्रिय

कटिहार। जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा