मां आनंदी संस्था की मासिक बैठक आयोजित, बाढ़ पीड़ितों की मदद का लिया निर्णय

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: मां आनंदी संस्था के प्रधान कार्यालय में संस्था के सदस्यों की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन डॉ. प्रिया सोनी ने किया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों और संस्था के आगामी कार्यों को लेकर अपने-अपने विचार साझा किए।

बैठक में भागलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का निर्णय लिया गया। संस्था के सदस्यों ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए जरूरतमंद परिवारों के बीच चूड़ा, मुड़ी, दालमोट, बिस्किट, सत्तू, मोमबत्ती, माचिस सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित करने का फैसला किया।

बैठक में महीने में एक बार सुबह या शाम के समय प्रभात फेरी निकालने पर भी सहमति बनी। इसके अलावा संस्था के सक्रिय सदस्यों की 11 सदस्यीय कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। यह कमेटी संस्था के उत्थान और सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए नए विचारों और योजनाओं को समाज में क्रियान्वित करेगी।

संस्था की ओर से आने वाले समय में समाज के उत्थान और अधिक से अधिक लोगों को संस्था से जोड़ने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाने की भी योजना बनाई गई है। संस्था ने बैठक में उपस्थित नहीं हो सके सदस्यों से भी अपील की है कि वे समाज के लिए सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों को लेकर अपने सुझाव साझा करें। संस्था का मानना है कि सद

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पटना में नल जल अनुरक्षकों का हल्ला बोल, ₹18 हजार मानदेय की मांग को लेकर JP गोलंबर पर प्रदर्शन

22 दिनों से धरना दे रहे नल जल अनुरक्षकों का सब्र आखिरकार टूट गया। छह सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे

संत मोनिका पर्व पर श्रद्धा और भक्ति में डूबा मोंगलाबाँध का चर्च

पाकुड़िया। प्रखंड अंतर्गत मोंगलाबाँध स्थित संत बियानी (आरसी रोमन कैथोलिक) चर्च, जुगुड़िया में रविवार को ईसाई समुदाय की ओर से संत मोनिका पर्व श्रद्धा, भक्ति

लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में आयोजित हुआ शोक दिवस, दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड लिट्टीपाड़ा के सभागार में रविवार को शोक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अगुवाई में

मुर्शिदाबाद में 3.7 तीव्रता का भूकंप, पाकुड़ से महेशपुर तक कांपी धरती; रात में घरों से बाहर निकले लोग

पाकुड़। शनिवार की देर रात अचानक धरती में कंपन होने से पाकुड़ शहर से लेकर आसपास के इलाकों में लोगों के बीच हलचल मच गई।