मां पुष्पा सेवा संस्थान का खंडन: गंगा समग्र के साथ शिविर की खबर गलत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: मां पुष्पा सेवा संस्थान ट्रस्ट ने श्रावण माह में आयोजित होने वाले शिविर को लेकर अखबार में प्रकाशित खबर का खंडन किया है। संस्थान की अध्यक्ष रितु सिंह ने स्पष्ट किया कि गंगा समग्र के साथ संयुक्त तत्वावधान में शिविर लगाने का कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

रितु सिंह ने बताया कि उनकी गंगा समग्र के प्रतिनिधियों से केवल औपचारिक मुलाकात हुई थी। इसके बाद बिना किसी आधिकारिक सहमति के संयुक्त शिविर आयोजित किए जाने की खबर प्रकाशित कर दी गई, जो तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल गंगा समग्र और मां पुष्पा सेवा संस्थान के बीच किसी संयुक्त शिविर की योजना तय नहीं हुई है। यदि भविष्य में इस संबंध में कोई निर्णय लिया जाता है, तो इसकी आधिकारिक जानकारी सभी को दी जाएगी।

इस मामले में गंगा समग्र के सदस्यों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी। फिलहाल संस्थान ने स्पष्ट किया है कि अखबार में प्रकाशित संयुक्त शिविर की खबर भ्रामक है और इसे सही नहीं माना जाए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डे बोर्डिंग-1 ने जीती विजेता ट्रॉफी

पाकुड़: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, खेल कार्यालय पाकुड़ और जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे मैदान, पाकुड़ में एक

इनडोर स्टेडियम की समस्याओं को लेकर बैडमिंटन एसोसिएशन ने खेलकूद पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

पाकुड़: डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन, पाकुड़ के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन

ससुर की मौत मामले में आरोपी दामाद गिरफ्तार, भातोकुंडी में घरेलू विवाद के बाद हुई थी घटना

पाकुड़: थाना क्षेत्र के भातोकुंडी गांव में घरेलू विवाद के दौरान 55 वर्षीय बैदा पहाड़िया की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी दामाद काबरा

हिरणपुर में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, यूडी केस दर्ज

हिरणपुर: थाना क्षेत्र के खिदिरपुर गांव में जहरीला पदार्थ खाने के बाद एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान फूलन