मानसून सत्र की रणनीति : सत्ताधारी दल के सभी विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल  दिल्ली से रांची लौटेंगे। रांची पहुंचने के बाद वे सत्ताधारी दल के सभी विधायकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में 1 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा मानसून सत्र को लेकर रणनीति तय की जाएगी।मुख्यमंत्री रांची में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। साथ ही, उनके 1 अगस्त को धनबाद की संभावित यात्रा का कार्यक्रम भी है।दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड भवन से राज्य की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति के दौरे, झारखंड जनजातीय महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठकों का आयोजन किया है।मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव सहित अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। साथ ही राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण विधेयकों की प्रतियां दिल्ली मंगाकर उनकी समीक्षा और स्वीकृति भी की जा रही है। मुख्यमंत्री प्रतिदिन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल जाकर अपने पिता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी भी ले रहे हैं, जो वहां उपचाराधीन हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक