मिस एंड मिस्टर शाइनिंग गोड्डा प्रतियोगिता संपन्न, प्रतिभागियों ने फैशन और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

गोड्डा नगर भवन में आयोजित “मिस एंड मिस्टर शाइनिंग गोड्डा” ग्रैंड शो में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ बैद्यनाथ उरांव ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को नई पहचान और अवसर प्रदान करते हैं। विजेताओं को क्राउन, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।

 

गोड्डा। डी डांस एकेडमी एवं नैंसी मेकओवर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “मिस एंड मिस्टर शाइनिंग गोड्डा” नानक मॉडलिंग एवं फैशन कैंप का भव्य समापन रविवार को स्थानीय भतडीहा स्थित नगर भवन में आयोजित ग्रैंड शो के साथ हुआ। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने रैंप वॉक, व्यक्तित्व प्रदर्शन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) गोड्डा बैद्यनाथ उरांव तथा विशिष्ट अतिथि सुरजीत झा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में एसडीओ ने कहा कि “मिस एंड मिस्टर शाइनिंग गोड्डा” जैसे आयोजन जिले की युवा प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार तीसरे सफल आयोजन से यह स्पष्ट है कि युवाओं में मॉडलिंग और फैशन क्षेत्र के प्रति रुचि बढ़ रही है तथा उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।
विशिष्ट अतिथि सुरजीत झा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि डी डांस एकेडमी का यह प्रयास जिले की कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देने वाला है। उन्होंने कार्यक्रम के पारंपरिक परिधान आधारित सेगमेंट को विशेष रूप से आकर्षक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने वाला बताया।
कार्यक्रम की शुरुआत एकेडमी के संरक्षक नीरज कुमार पासवान के स्वागत संबोधन से हुई। इस अवसर पर कला, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों, अभिभावकों और दर्शकों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में महिला, पुरुष, बालक और बालिका वर्ग की अलग-अलग श्रेणियों में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, प्रस्तुति शैली, रैंप वॉक और व्यक्तित्व के आधार पर मूल्यांकन किया। जामताड़ा के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर विजय कुमार सिंह और मॉडल रोशनी सिधानवी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता के विजेता, रनर-अप और फर्स्ट रनर-अप प्रतिभागियों को क्राउन, ट्रॉफी, सम्मान पट्टा और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन पूजा सिधानवी ने प्रभावशाली ढंग से किया।
कार्यक्रम के दौरान भागलपुर के मिमिक्री कलाकार संजीत कुमार झा तथा डी डांस एकेडमी के बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
अंत में डी डांस एकेडमी के सह निदेशक आकाश सोनी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे ताकि जिले की प्रतिभाओं को बड़े मंच तक पहुंचने का अवसर मिल सके।

 

rohini shree
Author: rohini shree

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को