मुंबई से दून आ रही इंडिगो की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सावधानी से कराई लैंडिंग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मुंबई से देहरादून आ रही इंडिगो की फ्लाइट से पक्षी टकरा गया। इससे विमान के अगले हिस्से को क्षति पहुंची है। इस प्लेन में कुल 186 हवाई यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। इंडिगो की उड़ान संख्या आईजीओ-5032 एयरबस-320 शाम को मुंबई से देहरादून आ रही थी। एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान के अगले हिस्से से पक्षी टकरा गया। हालांकि शाम करीब 6:30 बजे यह फ्लाइट दून एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गई। इसके बाद इंजीनियरों ने चेक किया तो पता चला कि विमान के अगले हिस्से से पक्षी टकराया है, जिससे उसके अगले हिस्से को नुकसान हुआ है। जिसके बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग करवा कर जांच की गई. हालांकि, जांच में कोई पक्षी नहीं मिला, लेकिन फ्लाइट के आगे के हिस्से कुछ नुकसान पहुंचने की सूचना है. वहीं, इस फ्लाइट से वापस जाने वाले पैसेंजरों को दूसरी फ्लाइट से भेजा गया. जानकारी के मुताबिक, मुंबई-देहरादून रूट की इंडिगो की उड़ान संख्या आईजीओ 5032 एयरबस 320 विमान में पक्षी के टकराए जाने की सूचना मिली. जिससे हड़कंप मच गया. जिसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई. निरीक्षण करने पर विमान के अगले हिस्से में नुकसान मिला. इसके बाद रनवे और परिसर को खंगाला गया, लेकिन पक्षी या अन्य जानवर नहीं मिला. गौर हो कि पिछले महीने 28 अक्टूबर की शाम 6 बजे देहरादून से बेंगलुरु जा रही इंडिगो के ही एक विमान में टेक ऑफ के समय तकनीकी दिक्कत आ गई थी. ऐसे में आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद इस विमान को सुरक्षित दून एयरपोर्ट पर उतारा गया था. बताया तो ये भी जा रहा है कि इस विमान में भी पक्षी टकराया था.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों