पाकुड़: मृत मजदूरों का मुआवजा राशि हड़प लेने के आरोप में मालपहाड़ी ओपी थाना पुलिस ने कांड संख्या 229/24 के प्राथमिकी अभियुक्त मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के आंजना गांव निवासी काजी नजरुल इस्लाम को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी अंशु कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले को लेकर मृत मजदूर की बहन मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के पोचाथोल निवासी सीता सोरेन के बयान पर मामला दर्ज किया था। सीता सोरेन ने पुलिस को बताया था कि मेरे भाई बाबूलाल सोरेन व फादर मरांडी मजदूरी करने के लिए काजी नजरुल इस्लाम के साथ हैदराबाद केमिकल कंपनी में काम करने के लिए गया था। इसी दौरान कंपनी में अचानक हादसा हो गया। हादसे में बाबूलाल व फादर की मौत हो गई। दोनों मजदूर का कंपनी से मिलने वाले मुआवजा राशि लगभग 50 लाख रुपये हड़प लिए जाने के मामले को लेकर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले को लेकर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे
पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और



