मुकेश रमानी बने अखिल भारतीय चंद्रवंशी समाज के जिलाध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने का जताया भरोसा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश रमानी ने अखिल भारतीय चंद्रवंशी समाज के गोड्डा जिला अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा। पदभार ग्रहण करने के दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुकेश रमानी ने कहा कि अखिल भारतीय चंद्रवंशी समाज ने जिस विश्वास और भरोसे के साथ उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोगों को एकजुट करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि समाज के लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, उनके हितों की रक्षा करने और युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक विकास के लिए सामूहिक रूप से प्रयास किए जाएंगे।

मुकेश रमानी ने कहा कि संगठन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि समाज के सभी लोगों का मंच है। इसलिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग व सुझाव के साथ संगठन को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करने की अपील की।

पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मुकेश रमानी को बधाई दी। साथ ही उनके नेतृत्व में संगठन के और अधिक सक्रिय एवं मजबूत होने की उम्मीद जताई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित

छोटी अलीगंज में मटका फोड़ के साथ गणपति की विदाई, गुलाल और जयकारों से गूंजा मोहल्ला

पाकुड़।शहर के छोटी अलीगंज वार्ड नंबर 3 में भव्य गणेश महोत्सव के समापन के बाद बुधवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

धोवाडांगा में श्रीमद्भागवत कथा, भीष्म पितामह से कपिल देव के अवतार तक सुनाए प्रसंग

हिरणपुर। प्रखंड के धोवाडांगा में बजरंग युवा क्लब की ओर से आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पूज्य सत्यम जी महाराज ने श्रद्धालुओं को

**जिला योजना कार्यकारिणी समिति ने जनहित की प्रस्तावित योजनाओं को किया अनुमोदित**

पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिला योजना के अंतर्गत