मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विनोद पाण्डेय की माता के निधन पर परिवार से मुलाकात कर दी सांत्वना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय महासचिव एवं राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद कुमार पाण्डेय की माता जलेश्वरी देवी जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी पत्नी एवं गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन के साथ सोमवार को हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित श्री पाण्डेय के आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य व शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जलेश्वरी देवी जी एक धर्मपरायण और संस्कारवान महिला थीं, जिनके स्नेह और मार्गदर्शन से परिवार और समाज को हमेशा प्रेरणा मिलती रही। उल्लेखनीय है कि जलेश्वरी देवी जी का निधन बीते रविवार को हुआ था। वे अपने पीछे चार पुत्र, एक पुत्री और भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

प्राथमिक विद्यालय गजिया संथाली में वृक्षारोपण, लगाए गए 10 पौधे

कटिहार: हसनगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय गजिया संथाली में पर्यावरण संरक्षण और विद्यालय परिसर की सुंदरता को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया

जुगाड़ गाड़ी में लकड़ी के नीचे छिपाई 302 लीटर विदेशी शराब जब्त, बंगाल का तस्कर गिरफ्तार

कटिहार: जिले के कोढ़ा थाना पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ागाड़ स्कूल के

कटिहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 76 गिरफ्तार; शराब और गांजा समेत मादक पदार्थ बरामद

कटिहार: अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ कटिहार पुलिस ने जिले में सघन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

कटिहार: आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ महापर्व को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन