मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट, नववर्ष 2026 की दी बधाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सभी का स्वागत करते हुए नववर्ष की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि नववर्ष नया संकल्प, नई ऊर्जा और नए अवसर लेकर आता है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और मजबूत प्रतिबद्धता के साथ सभी अधिकारी राज्य के सर्वांगीण विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि वर्ष 2026 झारखंड की विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन और जनता के सहयोग से झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल करने की दिशा में यह वर्ष महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया तथा समस्त राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना करते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों में राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह, सीईओ जेएसएलपीएस अनन्य मित्तल, अपर सचिव उद्योग श्रीमती प्रीति रानी, अपर सचिव वित्त श्री धनंजय सिंह, अपर सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सीता पुष्पा, निदेशक सामाजिक सुरक्षा विजय कुमार सिंह, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त सरायकेला-खरसावां नीतीश कुमार सिंह, उपायुक्त कोडरमा ऋतुराज शामिल थे।
वहीं पुलिस अधिकारियों में डीजी होमगार्ड एम.एस. भाटिया, डीआईजी दुमका अमर लकड़ा, एसपी लोहरदगा सादिक अनवर रिज़वी, एसपी सरायकेला-खरसावां मुकेश कुमार लुनायत, एसपी गोड्डा मुकेश कुमार, एसपी गुमला हारिश बिन जमां, एसपी खूंटी मनीष टोप्पो, एसपी ट्रेनिंग सेंटर मुसाबनी विजय आशीष कुजूर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन