मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को राजकीय इटखोरी महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में चतरा की उपायुक्त कीर्तिश्री ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उपायुक्त कीर्तिश्री ने मुख्यमंत्री को 19 से 21 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव-2026 में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। मुलाकात के क्रम में उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को महोत्सव की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलेगा। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को बताया कि महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही आयोजन स्थल पर सुरक्षा, यातायात, दर्शकों की सुविधा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने महोत्सव के आयोजन को क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसकी तैयारियों की जानकारी ली और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें