मुख्य सचिव ने मंडल डैम परियोजना की समीक्षा की, विस्थापितों के लिए पहले सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 रांची :  मुख्य सचिव अलका तिवारी ने गुरुवार को शहीद नीलांबर-पीतांबर उत्तर कोयल परियोजना (मंडल डैम) की निर्धारित कार्ययोजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्ययोजना को यथाशीघ्र धरातल पर उतारने के लिए मूलभूत कार्यों की शुरुआत तुरंत की जाए।मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि परियोजना से प्रभावित रैयतों को पुनर्वास से पहले उनके पुनर्वास स्थल पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि विस्थापितों की समस्याओं को विश्वास में लेकर हल किया जाए तथा उनके साथ पूर्व में हुई सहमति का अक्षरशः पालन हो। गौरतलब है कि गढ़वा और लातेहार जिलों के सात गांवों—खैरा, भजना, सनैया, कुटकू, खुरा, चेमो और मेराल—के करीब 750 परिवारों का पुनर्वास किया जाना है। सभी परिवारों को दो किश्तों में 15 लाख रुपये और एक एकड़ जमीन दिए जाने पर पूर्व सहमति बनी है। इन्हें रंका प्रखंड में पुनर्वासित करने की योजना है।मुख्य सचिव ने परियोजना स्थल पर कार्य करने वाली एजेंसी ‘वापकोस’ को पूर्ण सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए। वापकोस ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित होने के दो दिन के भीतर कार्य प्रारंभ करने की सहमति जताई है। उन्होंने गढ़वा और लातेहार जिला प्रशासन को आपसी समन्वय से कार्यों के त्वरित क्रियान्वयन का निर्देश भी दिया।बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने विस्थापितों को मुआवजा भुगतान के लिए रिजर्व बैंक में स्पर्श अकाउंट खोलने और सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (PFMS) के अंतर्गत लाभुकों की मैपिंग की प्रगति की समीक्षा की।इसके अलावा परियोजना की दायां मुख्य नहर के दोनों ओर स्थित विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर हटाने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई और इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया। इस अहम बैठक में वित्त सचिव प्रशांत कुमार, वन सचिव अबू बक्कर सिद्दिकी, गढ़वा और लातेहार के उपायुक्त तथा आरक्षी अधीक्षक ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन