मुहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, एसडीओ और एसडीपीओ ने पाकुड़ नगर क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में नगर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च नगर थाना परिसर से प्रारंभ होकर नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों एवं संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति, आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

अधिकारियों ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन अथवा पुलिस को देने का आग्रह किया।

नगर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी असामाजिक तत्व पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा आपसी सद्भाव एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।

फ्लैग मार्च में पुलिस एवं प्रशासन के कई अधिकारी, जवान तथा अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित