मुहर्रम को लेकर बलबड्डा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मेहरमा: आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को बलबड्डा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने की। बैठक में इंस्पेक्टर रूबी मिंज, मेहरमा अंचल निरीक्षक लोकनाथ गोंड तथा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ वरुण रजक ने कहा कि सभी ताजिया जुलूस निर्धारित रूट एवं तय समय के अनुसार ही निकाले जाएं तथा उनका समय पर समापन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुहर्रम जुलूस में डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, भ्रामक सूचना प्रसारित करने अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें तथा शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मुहर्रम पर्व मनाएं। बैठक के दौरान अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से प्रशासन का सहयोग करने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर बलबड्डा थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में BLO और पर्यवेक्षकों को SIR का प्रशिक्षण, 8-9 अगस्त को सभी बूथों पर विशेष कैंप

लिट्टीपाड़ा: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यानी SIR को लेकर शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में सभी बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण

पाकुड़ कारागार का औचक निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता और जेल की व्यवस्थाओं की जांच

पाकुड़: झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के निर्देश पर पाकुड़ कारागार में बंदियों को जेल नियमावली के अनुरूप स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने को लेकर

स्नातक सीटों में कटौती के विरोध में 10 अगस्त को विश्वविद्यालय का घेराव करेंगे छात्र

पाकुड़: पाकुड़ सहित संथाल परगना के विभिन्न महाविद्यालयों में स्नातक की सीटों में की गई कटौती के विरोध में छात्र-छात्राओं ने आंदोलन तेज करने का

गोड्डा में 12वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस पर शिविर, बुनकरों को योजनाओं की जानकारी

गोड्डा: 12वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस के अवसर पर जिला उद्योग केंद्र, गोड्डा के सभागार में झारक्राफ्ट की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया गया।