मुहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को प्रशासन मुस्तैद, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को कुरसेला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने की। जबकि इसमें बड़ी संख्या में मुहर्रम अखाड़ा कमेटी के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न राजनीतिक दलो के नेता तथा गणमान्य लोग शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए डीएसपी सुनील कुमार शर्मा ने स्पष्ट किया कि मुहर्रम के दौरान डीजे के उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि अखाड़ा एवं ताजिया जुलूस निकालने के लिए आयोजकों को प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। साथ ही जुलूस के रूट चार्ट की जानकारी भी प्रशासन को उपलब्ध करानी होगी।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
उन्होंने लोगों से अफवाहों एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी सूचना की सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे साझा नहीं करें। प्रशासन सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार नजर रखेगा तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस जवान मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित