मेहरमा प्रधान परिषद की बैठक: नवनियुक्त प्रधान का स्वागत, रेल परियोजना के बदले जमीन और लंबित सम्मान राशि की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मेहरमा। अंचल मुख्यालय स्थित प्रधान भवन में शुक्रवार को प्रधान परिषद की बैठक अध्यक्ष विनोद कुमार भगत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अंचल निरीक्षक लोकनाथ गोंड एवं प्रधान परिषद के जिला अध्यक्ष आशुतोष महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कसबा मौजा के नवनियुक्त प्रधान राकेश रंजन का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

स्वागत के बाद अपने संबोधन में प्रधान राकेश रंजन ने कहा कि वे अपने रैयतों, प्रधान परिषद के सदस्यों और क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने सभी प्रधानों से सहयोग की अपील करते हुए जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।

बैठक में विभिन्न जनहित एवं प्रधानी व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। परिषद के सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मांग की कि प्रस्तावित गोड्डा-पीरपैंती रेल परियोजना के लिए जिन मौजों की प्रधानी जोत की भूमि अधिग्रहित की गई है, उसके बदले संबंधित मौजा में समान मात्रा में वैकल्पिक भूमि उपलब्ध कराई जाए। साथ ही मृत प्रधानों के उत्तराधिकारियों की नियुक्ति में हो रही देरी पर भी चिंता व्यक्त की गई।

इसके अलावा प्रधानी मौजा के रास्तों, पोखर-पिंड, परती कदीम तथा प्रधानी जोत की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए कहा गया कि अंचल कार्यालय को कई बार लिखित शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

बैठक में चार से पांच माह से लंबित प्रधानों की सम्मान राशि का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। परिषद के सदस्यों ने सरकार और प्रशासन से अविलंब बकाया सम्मान राशि का भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष निर्मल पोद्दार, धनंजय प्रसाद सिन्हा, अक्षय कांत मिश्र, रुद्र प्रताप सिंह, निर्मल भगत, मोहम्मद खालिद, जनार्दन यादव, कमर अफाक, सुरेश प्रसाद यादव, सजन मिश्रा, सुभाष साह, गोपाल प्रसाद भगत, शिव प्रसाद साह, मोहम्मद मनीर, तुलाराम ठाकुर, अब्दुल सत्तार सहित अंचल क्षेत्र के विभिन्न मौजों के प्रधान उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित

छोटी अलीगंज में मटका फोड़ के साथ गणपति की विदाई, गुलाल और जयकारों से गूंजा मोहल्ला

पाकुड़।शहर के छोटी अलीगंज वार्ड नंबर 3 में भव्य गणेश महोत्सव के समापन के बाद बुधवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

धोवाडांगा में श्रीमद्भागवत कथा, भीष्म पितामह से कपिल देव के अवतार तक सुनाए प्रसंग

हिरणपुर। प्रखंड के धोवाडांगा में बजरंग युवा क्लब की ओर से आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पूज्य सत्यम जी महाराज ने श्रद्धालुओं को

**जिला योजना कार्यकारिणी समिति ने जनहित की प्रस्तावित योजनाओं को किया अनुमोदित**

पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिला योजना के अंतर्गत