मेहरमा में जय बाबा बासुकीनाथ प्लाइस ब्रिक्स प्लांट शुरू, 9 अगस्त को होगा उद्घाटन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मेहरमा: गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड में पल्लवी इंडेन गैस एजेंसी के पीछे जय बाबा बासुकीनाथ प्लाइस ब्रिक्स प्लांट का शुभारंभ बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। प्लांट शुरू होने से क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री की उपलब्धता बढ़ने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्लांट के संचालक कर्मवीर सिंह ने बताया कि यहां उच्च गुणवत्ता वाले प्लाइस ब्रिक्स के साथ विभिन्न डिजाइनों के पेवर ब्लॉक भी तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्लाइस ब्रिक्स अपनी मजबूती, टिकाऊपन और बेहतर फिनिश के कारण आवासीय और व्यावसायिक निर्माण कार्यों के लिए बेहतर विकल्प माने जाते हैं। इनका उपयोग सड़क, पार्किंग, फुटपाथ, आंगन और अन्य निर्माण परियोजनाओं में भी किया जा सकेगा।

कर्मवीर सिंह ने बताया कि ग्राहकों को उचित मूल्य पर बेहतर गुणवत्ता की निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्लांट की स्थापना की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि प्लांट का विधिवत उद्घाटन 9 अगस्त को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों, गणमान्य नागरिकों और स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से समारोह में शामिल होकर नए उद्योग की शुरुआत के साक्षी बनने की अपील की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन