मेहरमा में जेएसएलपीएस सभागार में रक्तदान शिविर आयोजित, महिलाओं ने दिया मानव सेवा का संदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मेहरमा: प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित जेएसएलपीएस सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर समाज को मानव सेवा का संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए लोगों से भी नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

शिविर के दौरान अंशु तिवारी सहित कई महिलाओं ने रक्तदान किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार ने कहा कि एक यूनिट रक्तदान से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने रक्तदान को मानवता, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी का सबसे बड़ा उदाहरण बताते हुए कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है।

कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विवेक कुमार सिन्हा, बीपीएम देशबंधु राकेश, जनरल सीआरपी सीमा सिंह, मेहरमा संकुल सचिव पूनम हेम्ब्रम, आस्क कोऑर्डिनेटर अंशु कुमारी, सक्रिय महिला शकुंतला देवी सहित जेएसएलपीएस के ग्राम संगठनों की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में स्टाफ नर्स जॉन पहाड़िया, एंबुलेंस चालक सज्जाद खान, वार्ड बॉय राकेश कुमार तथा लैब टेक्नीशियन एंड्रियास हेंब्रम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन के माध्यम से स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को इस पुण्य कार्य से जोड़ने का संदेश दिया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन