मोतीझरना पंचायत अंतर्गत पहाड में बसे दरकल्ला पहाड गांव पहुंचकर बीडीओ ने आदिम जनजाति परिवारों का हाल जाना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

तालझारी।प्रखंड के मोतीझरना पंचायत अंतर्गत पहाड में बसे दरकल्ला पहाड गांव पहुंचकर बीडीओ पवन कुमार ने आदिम जनजाति परिवारों का हाल जाना. दरकल्ला पहाड़ गांव में कुल 35 घर है जिसमें 150 परिवार रहते है. बीडीओ पवन कुमार ने गांव पहुंचकर देखा कि उस गांव में हर घर नल सप्लाई के लिए सोलर जलमीनार बनाया गया जो सोभा की वस्तु बनी हुई है. गांव स्थित टीन युक्त उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय का भी हाल जाना जिसमें कुल नामांकन बच्चे 24 में जिसमें एक मात्र पारा शिक्षक है. दरकल्ला गांव जाने के लिए सड़क जर्जर अवस्था में है। सड़क पर नुकेलेदार पत्थर है। जिसमें लोगों को चलने में परेशानी होती है खास कर बरसात में इस रास्ते पर चलना मुश्किल हो जाता है. दरकल्ला पहाड़ के लोगों को मनरेगा से जोड़ने के लिए एक माइक्रो पालन तैयार कर मनरेगा योजना के तहत गांव में बागवानी योजना, झरना के पानी को ठहराव के लिए चैक डैम आसपास सिंचाई के लिए समतलीकरण व गांव तक जाने के लिए मोरंग मिट्टी सड़क दी जाने की बात की है. बीडीओ ने बताया कि दरकल्ला पहाड़ सहित चेंगडो, टुटी,झिंगानी आदि आसपास गांवों का भी जानकारी ली. उन्होंने बताया कि टीन युक्त उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय को पक्की भवन निर्माण व हर घर जल योजना को लेकर प्रपोजल तैयार कर जिला को भेजी जायेगी .

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

साहेबगंज: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक, एसडीओ ने दिए पारदर्शी व समयबद्ध कार्य के निर्देश

साहेबगंज: राजमहल प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सदानंद महतो की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

कटिहार रेल मंडल के तीन स्टेशनों का होगा कायाकल्प, डीआरएम ने किया निरीक्षण

कटिहार: यात्रियों को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कटिहार रेल मंडल अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास

प्राणपुर में बिजली संकट गहराया, कम आपूर्ति और लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान

प्राणपुर (कटिहार): प्राणपुर क्षेत्र के लोग लंबे समय से बिजली आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें 24

कटिहार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, सोलर रूफटॉप लगाने पर जोर

कटिहार: विकास भवन में गुरुवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित