मोहर्रम को लेकर हनवारा पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और भाईचारे का दिया संदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महागामा: आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से हनवारा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को शांति, भाईचारा और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया।

थाना प्रभारी ध्रुव कुमार के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में पुलिस बल ने नरैनी, परसा, कोयला, नरोत्तमपुर, हनवारा, रामकोल, विश्वासखानी, नारायणपुर, गढ़ी, कुशमहार, अंजाना एवं दहिया समेत कई गांवों का भ्रमण किया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लेते हुए लोगों से मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने कहा कि मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है।

उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों के लोग आपसी सहयोग, भाईचारे और सद्भाव के साथ पर्व मनाएं, ताकि क्षेत्र में शांति का वातावरण बना रहे।

थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है। शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की सक्रियता को देखकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित