यात्रा के बाद तेजस्वी को जमीनी हकीकत का पता चला है, इसके बाद अलबला गए है – मनोज शर्मा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना.भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक श्री मनोज शर्मा ने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के ऊपर दिए गए आपत्तिजनक बयान की निंदा की है और कहा है कि प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव यात्रा करके जब से लौटे हैं तब से उनको जमीनी हकीकत का पता चल गया है। उनके नीचे की जमीन पूरी तरह से खिसक चुकी है। अब यह अलबल( बेबुनियाद) बोल रहे हैं। बेतुका का बयान दे रहे हैं। उनके बयान निहायत थी दोयम दर्जे और निम्न कैटेगरी के होते हैं। हालांकि यह दोष इनका नहीं है, इनको जो विरासत में संस्कार मिले हुए हैं, उसी का वह प्रदर्शन कर रहे हैं।श्री शर्मा ने तेजस्वी यादव पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा शायद तेजस्वी यादव को याद नहीं है लेकिन, दुनिया में एक कहावत है कि जब रोम जल रहा था तो नीरो बंशी बजा रहा था। वह कहावत उनके माता-पिता की सरकार में फिट बैठती थी, जब पूरा बिहार अपराध, मर्डर, डकैती, अपहरण जैसे वारदातों में जल रहा था तो, मियां-बीवी की सरकार चैन की बंसी बजा रही थे। लालू यादव और राबड़ी देवी होश में कहां थे? वह तो मदहोश थे, सत्ता के अहंकार में। उसी मदहोशी में तेजस्वी यादव का लालन-पालन हुआ है। उन्हें बिहार और बिहार वासियों से कहां मतलब था? वह तो अपने परिवार के लिए धन संग्रहित कर रहे थे।भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव अपनी टोपी दूसरे के सर पहना रहें हैं, उनके माता-पिता की सरकार में कैसे कुछ नेता और अधिकारी मिलकर सरकार चलाते थे, यह जग जाहिर है। कैसे लालू यादव निरंकुश होकर अधिकारियों को फटकारते थे, यह जग जाहिर है। तेजस्वी यादव शायद भूल रहे हैं उनके माता-पिता की सरकार में जो स्वाभिमानी अधिकारी और ईमानदार अधिकारी थे, उन्होंने अपना तबादला करवा लिया था। वह बिहार में आना नहीं चाहते थे। बिहार कैडर के रहते हुए भी उन्होंने अपनी पूरी नौकरी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर की थी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार: सम्बल योजना के तहत दिव्यांगजनों को स्मार्टफोन और फोल्डेबल वॉकर वितरित

कटिहार: समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, बिहार द्वारा संचालित ‘सम्बल’ योजना के तहत शुक्रवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दिव्यांगजनों के

कटिहार में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने लगाया जनता दरबार, 49 आवेदनों पर हुई सुनवाई

कटिहार: जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को डीएम कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले

कटिहार के मुखिया मेराज आलम ने देहरादून में पंचायती राज विभाग के विशेष प्रशिक्षण में लिया भाग

कटिहार: पंचायती राज विभाग द्वारा उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित बलिया बेलोन पंचायत के मुखिया

कटिहार: प्राणपुर थाना परिसर में 15वीं वित्त योजना से बन रहा छठ घाट, ग्रामीणों में खुशी

कटिहार: जिले के प्राणपुर थाना परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप पोखर में 15वीं वित्त योजना के तहत छठ घाट का निर्माण कार्य युद्ध स्तर