युवाओं के लिए विधिक जागरूकता शिविर, निःशुल्क कानूनी सहायता और अधिकारों की दी जानकारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़। झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ की ओर से बुधवार को पाकुड़ प्रखंड परिसर एवं माय भारत युवा केंद्र में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। युवा विधिक साक्षरता माह के तहत आयोजित कार्यक्रम में युवाओं और विद्यार्थियों को कानूनी अधिकार, कर्तव्य और निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में पैरा लीगल वालंटियर कमला राय गांगुली और नसीम अंसारी ने बताया कि अगस्त 2026 को युवाओं में कानूनी जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और जरूरत पड़ने पर उन्हें समय पर निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है।

वहीं नसीम अंसारी एवं नीरज कुमार राउत ने नालसा और झालसा की विभिन्न योजनाओं, कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा पीड़ित मुआवजा योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आर्थिक या सामाजिक कारणों से कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे, इसके लिए जरूरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड.एच. विश्वास ने युवाओं को शिक्षा, खेल और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में माय भारत युवा केंद्र की ओर से युवाओं को फुटबॉल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर डालसा प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर