युवा कांग्रेस में नई राजनीति, क्या झारखंड में संगठन बदलेगा पार्टी का चेहरा ?

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की युवा शाखा, भारतीय युवा कांग्रेस (यूथ कांग्रेस) ने झारखंड में युवा कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव शेड्यूल की घोषणा की है. कांग्रेस झारखंड प्रदेश में ब्लॉक, विधानसभावार, जिला और पूरे राज्य स्तर पर अपनी सदस्यता और पूर्ण संगठनात्मक चुनाव आयोजित करने जा रही है.युवा कांग्रेस के रिटर्निंग ऑफिसर ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) में पहले से ही पार्टी के आंतरिक चुनावों का एक दौर आयोजित की जा चुकी है. उन्होंने कहा कि भारत के किसी भी राजनीतिक दल ने अपने किसी भी संगठन के लिए आंतरिक पार्टी चुनाव आयोजित नहीं किए हैं. यह भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा लिया गया ऐतिहासिक कदम है.उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे, तब उनका यह दृष्टिकोण था. जब वह कांग्रेस पार्टी की युवा शाखा, भारतीय युवा कांग्रेस(IYC) और राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के प्रभारी थे, तब यह प्रक्रिया शुरू हुई थी.युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि भारत एक नए युग की शुरुआत देख रहा है. जब पार्टी के युवा नेता, अपने सदस्यता से सीधे तौर पर चुने जाएंगे. नेताओं को नामांकित करने के बजाय चुनाव प्रक्रिया में बदलाव भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक विकास है. यह सच्ची लोकतंत्र की शुरुआत है.झारखंड प्रदेश में युवा कांग्रेस के नेतृत्व के चुनाव सभी ब्लॉक, विधानसभा, जिला और राज्य इकाई स्तर पर आयोजित किए जाएंगे. इस प्रयास से पार्टी का उद्देश्य राज्य के हर कोने में युवा कांग्रेस संगठन को जड़ों तक सशक्त बनाना है. चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए, संगठन ने युवा कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण से निवेदन किया है कि वह युवा कांग्रेस के चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संचालित कराए. इसके लिए जोनल और राज्य स्तर पर रिटर्निंग ऑफिसर्स की एक टीम नियुक्त की गई है. युवा कांग्रेस, झारखंड के नेता उज्जवल तिवारी ने बताया कि झारखंड युवा कांग्रेस के नामांकन अभियान 27 जून से 03 जुलाई तक चलेगा. उसके बाद सदस्यता प्रक्रिया शुरू होगी और संबंधित तिथियां तथा विवरण WWW.YCEA. IN पर प्रकाशित किए जाएंगे. इस चुनाव में भाग लेने के लिए 18 से 35 वर्ष होना अनिवार्य है. जिसका कट ऑफ डेट 28-06-1990 से 27-06-2007 है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों