यूट्यूब से पैसा कमाने की लालच में 6 युवक पहुंचे जेल, नकली वर्दी और प्लास्टिक के हथियार जब्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पूर्वी चंपारण जिले के लखौरा थाना क्षेत्र में पुलिस की वर्दी पहनकर घूमते हुए छह युवक पकड़ लिए गए. पकड़े गए आरोपी यूट्यूब के लिए वीडियो शूट करने आए थे. पूछताछ में उन्होंने बताया कि शूटिंग के बाद वीडियो अपलोड कर यूट्यूब से पैसा कमाने की चाहत थी. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गुरुवार (15 मई, 2025) को सूचना मिली थी कि सरसौला स्कूल के पास अज्ञात युवक पुलिस की वर्दी में देखे गए हैं. सूचना का सत्यापन कराने के बाद छापेमारी की कार्रवाई की गई.

छापेमारी के दौरान अंदल कुमार, अमन कुमार, सुमन कुमार, संजय कुमार, मोहम्मद अफरोज और अमरनाथ कुमार गिरफ्त में आ गए. थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से दो प्लास्टिक की AK47, एक लकड़ी की बंदूक, पुलिस की टोपी, सिंघम नाम का नेम प्लेट और एक कैमरा भी बरामद किया गया. कैमरे से सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए वीडियो शूट करने की फिराक में आरोपी थे  उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को मोतिहारी सेंट्रल जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है. वहीं, पता लगाया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी युवकों तक कैसे आई.? सभी तथ्यों को जांच के दायरे में रखा गया है. पुलिस की वर्दी और प्लास्टिक के हथियार से वीडियो बनाना गैरकानूनी है.लखौरा थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिक दर्ज करते हुए शुक्रवार (16 मई, 2925) को सभी गिरफ्तार युवकों को मोतिहारी सेंट्रल जेल भेज दिया जाएगा. दरअसल, सोशल मीडिया के दौर में रील्स बनाने का क्रेज बढ़ता जा रहा है. सनक की चपेट में तेजी से युवा आ रहे हैं. रील बनाने के लिए कायदे कानून की भी परवाह नहीं की जा रही है. यूट्यूब से पैसा कमाने के विकल्प ने युवाओं को और भी सनकी बना दिया है

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में झामुमो की आपात बैठक, 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की बनाई रणनीति

पाकुड़िया। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए

पाकुड़ में दीपोत्सव के साथ मनाया गया तेली दिवस, एकजुटता का संदेश

पाकुड़। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन रोड स्थित अनिल साहा के आवास पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में तेली दिवस समारोहपूर्वक मनाया

पाकुड़ में जन समाधान दिवस, डीसी मेघा भारद्वाज ने सुनीं आमजन की समस्याएं

पाकुड़। समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और जनहित से

पाकुड़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को डीसी ने दी साइकिलिंग किट, नियमित अभ्यास और मेहनत का दिया संदेश

पाकुड़। जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से पहल