योजनाओं का लाभ सुनिश्चित होने से पलायन पर लगेगी रोक : डालसा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला जज रमेश कुमार तथा सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर बुधवार को बोआरीजोर प्रखंड के डुमरिया पंचायत भवन में आउटरीच एंड अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को नालसा की विभिन्न योजनाओं और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान डालसा सचिव दीपक कुमार, राकेश रंजन, अधिकार मित्र धनंजय कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन योजना-2015 की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

वक्ताओं ने कहा कि यदि पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे तो मजदूरों के पलायन पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है। योजना का उद्देश्य लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और सरकारी सुविधाओं से जोड़ना है, ताकि वे बिना किसी बाधा के इनका लाभ उठा सकें।

डालसा की टीम ने बताया कि दूर-दराज के गांवों, पंचायतों और हाट-बाजारों में विधिक सेवा क्लीनिक तथा पैरा-लीगल वॉलेंटियर्स के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यह योजना जरूरतमंद लोगों और सरकारी विभागों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी