योजनाओं के लिए आवंटित राशि को खर्च करना नहीं , , बल्कि समय पर लाभुकों तक पहुंचे योजनाएं : कृषि मंत्री

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची : कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मंगलवार को पशुपालन निदेशालय, हेसाग स्थित विभागीय सभागार में विभाग के खर्च को लेकर समीक्षा बैठक की। मौके पर मंत्री ने कहा कि विभाग का, सिर्फ विभागीय कार्य योजनाओं में राशि खर्च करना उद्देश्य नहीं है, बल्कि योजना की उपयोगिता और उसका क्रियान्वयन भी बेहद जरूरी है। इसे ध्यान में रखते हुए उन्‍होंने अधिकारियों से काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रयास करें कि विभाग की ओर से चल रही योजनाएं समय सीमा के अंदर धरातल उतरें और इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को मिले। इसे लेकर अधिकारियों को अपनी जवाबदेही का निर्वहन करना होगा। मंत्री ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष का अंतिम तिमाही चल रहा है। ऐसे वक्त में निदेशालय से लेकर जिला स्तर को दिए गए लक्ष्य की समीक्षा करते हुए काम करने की जरूरत है। विभाग का उद्देश्य योजना के तहत राशि खर्च करना ही नहीं है बल्कि योजना की उपलब्धता, उपयोगिता के साथ बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना भी जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए कार्ययोजना के तहत काम करने काे कहा। मंत्री ने अधिकारियों से आगामी बजट के लिए बेहतर योजना का प्रस्ताव जल्द से जल्द देने का भी निर्देश दिया। साथ ही कृषि, उद्यान और भूमि संरक्षण विभाग की एक-एक योजना की जमीनी हकीकत को जाना और जरूरी निर्देश दिया। बैठक में जिला स्तर पर तय योजना के लक्ष्य की समीक्षा की गई। बैठक में विभागीय सचिव अबू बकर सिद्दीकी, विशेष सचिव गोपालजी तिवारी, प्रदीप हजारे, निदेशक भोर सिंह यादव, आदित्य कुमार आनंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की