रक्षाबंधन को लेकर हनवारा बाजार में बढ़ी रौनक, राखियों की दुकानों पर उमड़ी भीड़

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हनवारा। रक्षाबंधन पर्व को लेकर हनवारा बाजार में रौनक बढ़ गई है। बाजार के प्रमुख चौक-चौराहों और दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियों के स्टॉल सज गए हैं। आकर्षक डिजाइन वाली राखियां बहनों और बच्चों को खूब लुभा रही हैं। पर्व नजदीक आते ही बाजार में खरीदारी के लिए दिनभर लोगों की आवाजाही बनी हुई है।

इस बार बाजार में राखियों की कई नई डिजाइन उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए कार्टून और खिलौने वाली राखियों के अलावा युवाओं के लिए मोती, रुद्राक्ष, स्टाइलिश और पारंपरिक राखियां दुकानों पर सजी हैं। अलग-अलग कीमतों में राखियां उपलब्ध होने से ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।

राखी खरीदने पहुंच रहीं बहनों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कई लोग राखी के साथ भाइयों के लिए मिठाई, कपड़े, कॉस्मेटिक और गिफ्ट आइटम भी खरीद रहे हैं। इससे मिठाई, कपड़ा और गिफ्ट की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है।

हनवारा बाजार में आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग राखी और त्योहार से जुड़ी सामग्री खरीदने पहुंच रहे हैं। बाजार में बढ़ी भीड़ से कारोबारियों में भी उत्साह है। दुकानदारों का कहना है कि पर्व के एक-दो दिन पहले बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है।

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैं। पर्व को लेकर हनवारा समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह का माहौल बना हुआ है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित