रथ मेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार का विधिक जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दी मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

पाकुड़: झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), पाकुड़ की ओर से गुरुवार को रथ मेला मैदान में विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिवाकर पांडेय के निर्देश तथा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान पैरा लीगल वॉलिंटियर्स कमला राय गांगुली, पिंकी मंडल, याकूब अली, रानी साहा एवं नीरज कुमार राउत ने मेले में पहुंचे ग्रामीणों और आमजनों को निःशुल्क कानूनी सहायता से संबंधित जानकारी दी। टीम ने नालसा की विभिन्न योजनाओं से जुड़े जागरूकता पर्चे और पुस्तिकाओं का वितरण करते हुए लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में बताया गया कि पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाते हैं। साथ ही किसी भी कानूनी समस्या की स्थिति में नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई। पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ने यह भी बताया कि वे कानूनी सहायता के साथ-साथ सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान में भी लोगों की मदद के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डे बोर्डिंग-1 ने जीती विजेता ट्रॉफी

पाकुड़: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, खेल कार्यालय पाकुड़ और जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे मैदान, पाकुड़ में एक

इनडोर स्टेडियम की समस्याओं को लेकर बैडमिंटन एसोसिएशन ने खेलकूद पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

पाकुड़: डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन, पाकुड़ के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन

ससुर की मौत मामले में आरोपी दामाद गिरफ्तार, भातोकुंडी में घरेलू विवाद के बाद हुई थी घटना

पाकुड़: थाना क्षेत्र के भातोकुंडी गांव में घरेलू विवाद के दौरान 55 वर्षीय बैदा पहाड़िया की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी दामाद काबरा

हिरणपुर में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, यूडी केस दर्ज

हिरणपुर: थाना क्षेत्र के खिदिरपुर गांव में जहरीला पदार्थ खाने के बाद एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान फूलन